UKSSSC पेपर लीक मामला-आयोग कार्यालय में खंगाले गए रिकार्ड

Share the Post

देहरादुन। स्नातक स्तरीय परीक्षा के प्रश्नपत्र फोटो आउट मामले में सरकार ने सख्ती दिखाते हुए एसआईटी गठित की थी। सेवानिवृत्त हाईकोर्ट न्यायाधीश की निगरानी में एसपी ऋषिकेश के नेतृत्व वाली टीम ने गुरुवार को UKSSSC कार्यालय में अचानक पहुंचकर अधिकारियों-कर्मचारियों से पूछताछ की।

टीम ने परीक्षा से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था और मानकों की जानकारी ली तथा सभी संबंधित दस्तावेज तलब किए। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही कंपनी के पदाधिकारियों से भी कड़ी पूछताछ की गई। एसआईटी ने आयोग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अभियुक्तों से जुड़े सभी दस्तावेज और जरूरी रिकॉर्ड तत्काल उपलब्ध कराए जाएं।

एएसपी जया बलूनी के नेतृत्व में ताबड़तोड़ छापेमारी और पूछताछ ने आयोग से लेकर ठेकेदार कंपनियों तक हलचल मचा दी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *