प्रदेश में सूखी ठंड परेशान कर रही है। मैदानी इलाकों में कोहरा छाया है तो वहीं पहाड़ों में पाला। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि कब से बारिश होने की संभावना है।
उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में कोहरा तो पर्वतीय क्षेत्रों में पाला ठंड बढ़ा सकता है। जबकि कुछ मैदानी इलाकों में कोहरा छाए रहने से शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी जिले में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया।
उधर रविवार के तापमान की बात करें तो देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 20.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि पर्वतीय इलाकों में शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।