हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन

Share the Post

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों और कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी चुनावी रणनीति तथा पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने तथा जनसेवा के कार्यों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान भाजपा के मूलमंत्र ‘राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और व्यक्ति अंतिम’ को संगठन की शक्ति और प्रत्येक कार्यकर्ता की प्रतिबद्धता का आधार बताया गया। पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा इसी विचारधारा के साथ राष्ट्रहित, विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ रही है।

इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष समाज को बांटने, भ्रम फैलाने और तुष्टिकरण की राजनीति में उलझा हुआ है, जबकि भाजपा राष्ट्रहित और जनकल्याण को सर्वोपरि रखते हुए कार्य कर रही है।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, लोकसभा सांसद अनिल बलूनी, सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *