महालक्ष्मी मंदिर में नितिन नबीन ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

Share the Post

हल्द्वानी। बेरीपड़ाव स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां महालक्ष्मी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

मंदिर पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। नितिन नबीन ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां महालक्ष्मी से उत्तराखंड की खुशहाली एवं प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मंदिर परिसर में भाजपा नेताओं की मौजूदगी के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। पूजा-अर्चना के बाद पार्टी नेताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी आपसी चर्चा की।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *