नशा मुक्त पंजाब, नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ पंजाब पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Share the Post

होशियारपुर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पंजाब के होशियारपुर जिले के मुकेरियां में आयोजित विशाल रोड शो में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने पंजाब की जनता, विशेषकर युवाओं से नशे के खिलाफ एकजुट होकर निर्णायक लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति के जीवन को प्रभावित नहीं करता, बल्कि इसका असर पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ियों पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग नशे में नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि समाज को नशे की समस्या से मुक्त करने के लिए जनभागीदारी और सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। पंजाब को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ते हुए नशा मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।

मुकेरियां में आयोजित रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनकी ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, रोजगार, खेल तथा विकास की दिशा में लगाया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री धामी ने नशे के खिलाफ सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने और युवाओं को इस समस्या से दूर रखने के लिए सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *