आयुर्वेद दिवस पर सीएम धामी ने की भगवान धन्वन्तरि की पूजा, प्रदेशवासियों के आरोग्य और खुशहाली की कामना

Share the Post

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आयुर्वेद दिवस के अवसर पर भगवान धन्वन्तरि की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, आरोग्य, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने और विभिन्न रोगों से बचाव में आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद केवल उपचार की पद्धति ही नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की समग्र दृष्टि भी प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान और स्वीकार्यता मिल रही है। आयुर्वेद की प्राचीन ज्ञान परंपरा को आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आयुर्वेद की उपयोगिता को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में इसकी भूमिका को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आयुर्वेद दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *