आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: देहरादून में 192 पव्वे अवैध विदेशी शराब और 72 केन बीयर बरामद

Share the Post

रायपुर-रांझावाला मार्ग पर स्कूटी सवार अभियुक्त सोनू गिरफ्तार

देहरादून। आबकारी विभाग की जनपदीय प्रवर्तन टीम ने अवैध शराब की बिक्री पर लगाम कसते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है।
सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट एवं आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह के नेतृत्व में बुधवार को रायपुर-रांझावाला मार्ग पर अभिनंदन वेडिंग पॉइंट के समीप एक संदिग्ध दुपहिया वाहन (UK07-1320) को रोककर तलाशी ली गई।

स्कूटी के पायदान पर रखे काले रंग के बैग और सफेद प्लास्टिक के कट्टों से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। बरामदगी में शामिल हैं:

• 24 पव्वे MCD नंबर व्हिस्की
• 48 पव्वे रॉयल स्टैग व्हिस्की
• 48 पव्वे इंपीरियल ब्लू व्हिस्की
• 72 केन (500ml) बीयोंग बीयर

बरामद शुदा माल तथा प्रयुक्त स्कूटी को कब्जे में ले लिया गया है।

अभियुक्त सोनू (पिता: किशनपाल), निवासी नरेंदरपुर (थाना नरसाना), वर्तमान पता आयोध्या विहार, गढ़वाली कॉलोनी (थाना रायपुर), जिला देहरादून को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।

आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *