October 23, 2026

दलेर मेहंदी विवाद पर CM धामी ने मीका सिंह से की फोन पर बातचीत, बोले- संवाद से दूर करें गलतफहमियां

Share the Post

देहरादून। प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गायक मीका सिंह से फोन पर बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विवाद के संबंध में चर्चा करते हुए आपसी संवाद और सौहार्द के माध्यम से गलतफहमियों को दूर करने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसी भी प्रकार की गलतफहमी या मतभेद को बातचीत और आपसी समझ के जरिए सुलझाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संवाद से विवादों को दूर करने और आपसी सौहार्द बनाए रखने का रास्ता निकल सकता है।

उत्तराखंड में सभी कलाकारों का स्वागत और सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सदैव ‘अतिथि देवो भवः’ की परंपरा का पालन करता आया है। प्रदेश में देश-दुनिया के सभी कलाकारों का हृदय से स्वागत और सम्मान किया जाता है। उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और परंपराएं सभी अतिथियों के प्रति सम्मान और सद्भाव का संदेश देती हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कला, संस्कृति और कलाकारों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तराखंड में सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और कलाकारों को सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने आपसी संवाद और सौहार्द को प्राथमिकता देते हुए उम्मीद जताई कि गलतफहमियों को बातचीत के माध्यम से दूर किया जा सकेगा।


Share the Post