SIR पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिला प्रतिनिधिमंडल

Share the Post

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्य निर्वाचन अधिकारी से भेंट

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम से शुक्रवार को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि एसआईआर प्रक्रिया पूर्ण रुप से नियमनुसार संपादित की जा रही है। उन्होंने बताया प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए जिन जनपदों में दावे एवं आपत्तियां अधिक संख्या में प्राप्त हुई हैं वहां 9 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की पर्यवेक्षण अधिकारी के तौर पर अतरिक्त तैनाती की गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पूरी प्रक्रिया में मंडलआयुक्त गढ़वाल एवं कुमांउ को भी मतदाता सूची के पर्यवेक्षक के रुप में कार्य सौंपा गया गया है। उन्होंने बताया कि सभी जनपदों को राजनैतिक दलों से नियमित बैठक करनें के भी निर्देश जारी किए गए हैं।

इस अवसर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से श्री मनोज रावत,श्री राजेन्द्र भंडारी,श्री सूर्यकांत धस्माना,जसविंन्दर सिंह गोगी, डा. प्रतिमा सिंह, श्रीमती सुजाता पाल उपस्थित रहे।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *