धामी सरकार का बड़ा तोहफा! उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में अब सभी इन-हाउस जांचें होंगी मुफ्त

Share the Post

देहरादून उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेशवासियों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। सरकार जल्द ही राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में होने वाली इन-हाउस पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी जांचें पूरी तरह निशुल्क करने का ऐलान कर सकती है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 50 हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, जिनमें से लगभग 15 हजार मरीजों को विभिन्न प्रकार की जांच की आवश्यकता पड़ती है। वर्तमान में इन जांचों पर मरीजों को 500 से 1000 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह खर्च पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।

राज्य के 5 सरकारी मेडिकल कॉलेज, 13 जिला अस्पताल और 95 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में यह सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में 200 से अधिक प्रकार की पैथोलॉजी जांचें की जाती हैं।
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि आम मरीजों को राहत देने के उद्देश्य से सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में होने वाली सभी इन-हाउस जांचें निशुल्क करने का निर्णय लिया जा रहा है। योजना का औपचारिक ऐलान जल्द किया जाएगा।

सरकार का मानना है कि इस निर्णय से हर दिन हजारों मरीजों को आर्थिक राहत मिलेगी और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अधिक लोगों तक पहुंचेगा।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *