कुछ ही सेकेंड में आए दो भूकंप से डोली धरती, 32 की मौत, 700 से ज्यादा घायल, गैस सप्लाई बंद Earthquake Today

Share the Post

Venezuela Earthquake : भूकंप के तेज झटकों से वेनेजुएला की राजधानी कराकास दहल गई है। कुछ ही सेकंड में दो बड़े भूकंप महसूस किए गए। जहां पहला झटका 7.2 तीव्रता और दूसरा 7.5 तीव्रता का था। इस भयानक भूकंप से कई इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गई। झटके इतने भयंकर थे कि लोग डरकर अपने घरों से बाहर आ गए। भूकंप को देखते हुए वेनेजुएला के गृह मंत्री डियोसदादो काबेलो ने भी लोगों से अपने घर खाली करने की अपील की है।

वेनेजुएला के कराकास में भूकंप

इस घटना के बाद काफी बड़े पैमाने में जनहानि और नुकसान की आशंका जताई जा रही है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, 10 हजार से ज्यादा लोगों की इसमें मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी फिलहाल इतने बड़े पैमाने में मौतों के आंकड़ों की पुष्टि नहीं हुई है।

भूकंप के समय वेनेजुएला में नेशनल हॉलीडे चल रहा है। जिसकी वजह से बहुत से लोग अपने घर पर ही थे। भूकंप स्थानीय समयनुसार शाम 6:04 बजे आया। इसका केंद्र कराकास के पश्चिम में स्थित मोंटालबान क्षेत्र है।

Venezuela Earthquake: भूकंप से 32 की मौत, 700 घायल

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने भूकंप से हुई मौतों के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भूकंप से कम से कम 32 लोगों की मौत हुई है। तो वहीं 700 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। ला गुएरा शहर में दर्जनों इमारतें ढह गई।

गैस सप्लाई बंद

सुरक्षा एहतियात के तौर पर गैस सप्लाई अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। वेनेजुएला के अखबार एल यूनिवर्सल के अनुसार, कैबेलो ने कहा, “इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं और हम नहीं चाहते कि गैस से संबंधित कोई दुर्घटना हो. हमने आकलन पूरा होने तक गैस सेवा को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिया है।”


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *