November 15, 2026

प्रतिबंधित रूटों पर चल रहे ई रिक्शा के खिलाफ हो कार्रवाई

Share the Post

देहरादून(आरएनएस)।  महानगर दून ऑटो चालक यूनियन ने प्रतिबंधित रूटों पर चल रहे ई रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके लिए उप परिवहन आयुक्त को पत्र लिखा है। पत्र में अध्यक्ष मनिंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि ई रिक्शा के शहर में सुबह आठ से रात आठ बजे तक कई रूट पर प्रतिबंधित हैं, बावजूद ई रिक्शा प्रतिबंधित रूटों पर बेधड़क दौड़ रहे हैं। साथ ही ऑनलाइन कंपनी भी प्राइवेट दोपहिया वाहनों को अपने ऐप से जोड़कर सेवाएं दे रही है, जिससे ऑटो संचालकों का ठप हो गया है, उनके सामने आर्थिक संकट हो रखा है, उन्होंने जल्द की कार्रवाई की मांग की है।


Share the Post