November 15, 2026

प्रदेश भर के वन आरक्षियों ने शुरू किया कार्य बहिष्कार

Share the Post

HamariChoupal,14,02,2025

देहरादून(आरएनएस)।प्रदेश भर के करीब तीन हजार वन आरक्षियों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। फायर सीजन से ठीक एक दिन पहले उन्होंने फील्ड में काम बंद कर दिया। जबकि कार्यालयों में धरना प्रदर्शन किया। वन आरक्षी संघ पिछले लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है। लेकिन अब तक उनकी मांगों को लेकर सरकार या वन मुख्यालय से कोई आश्वासन नहीं मिला। पिछले छह फरवरी से वे हाथ में काली पट्टी बांधकर काम कर रहे थे। प्रदेश भर के सभी डिवीजनों,रेंज कार्यालयों तथा मुख्यालय में धरना प्रदर्शन भी किया जा रहा था। लेकिन 13 फरवरी से प्रदेश भर के वन आरक्षी पूरी तरह काम बंद कर देंगे।लेकिन 13 को प्रदेश भर में वनाग्नि की मॉक ड्रिल के चलते वे काम पर रहे। वहीं शुक्रवार को उन्होंने बहिष्कार शुरू कर दिया। सभी जगह रेंज, डिवीजन और मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन भी किया। वन आरक्षी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सचिन सिलोड़ी और महामंत्री अनिल शाह ने बताया कि जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं होती काम पूरी तरह बंद रहेगा।


Share the Post