November 15, 2026

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के छात्र आश्रय टभ्टा का एनडीए मे हुआ चयन।

Share the Post

Hamarichoupal,13,04,2025

भिकियासैंण।सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के छात्र आश्रय टम्टा का एनडीए मे चयन हुआ है।यूपीएससी के ओर से आयोजित एनडीए परीक्षा में आल इंडिया स्तर पर 205वीं रैंक के साथ सफलता प्राप्त की। आश्रय टम्टा जनपद अल्मोडा के भिकियासैण (इण्डा) गाँव के स्थाई निवासी है। आश्रय ने प्रारम्भिक शिक्षा कनोसा कान्वेंट स्कूल रानीखेत तथा कक्षा 6 से 12वी तक की पढाई सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से प्राप्त की। आश्रय बचपन से ही प्रतिभाशाली छात्र रहे, पढाई के साथ-साथ आश्रय ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भी बेहतरीन प्रदर्शन किये हैं, वे फुटबॉल के अच्छे खिलाडी के साथ ही एथलीट भी हैं, जिनमें उन्होंने नार्थ जोन स्तर षसपर कई प्रतियोगिाओं समें बेहतरीन प्रदर्शन किये षहैं। इनके पिता दिनेश टम्टा प्रभारी प्रधानाचार्य के पद पर राजकीय इण्टर कालेज समजखाली में सतथा माता उमा टम्टा प्रधान सहायक के पद पर षराजकीय इण्टर कालेज बंगोडा में कार्यरत है। इनकी छोटी बहिन अरूनिका अशोक हाल मजखाली में 8वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं। मालूम हो आश्रय टम्टा शिल्पकार सेवा
समिति भिकियासैंण के अध्यक्ष धनीराम टम्टा के पौत्र है।
आश्रय मे देश सेवा का जज्बा, अनुशासन,षसहह नेतृत्व क्षमता, टीम हहभावना, हदृढ इच्छा शक्ति,कडी मेहनत तथा धैर्य है। उन्होने यह सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरूजनों, शुभचिंतकों, व सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के शिक्षको को दिया है।
उन्होनें बताया कि अब वे सेना की एकेडमी में अध्ययन व प्रशिक्षण के बाद भारतीय सेना में जिम्मेदार आफीसर के रूप में ईमानदारी, मेहनत व पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निवर्हन करेंगे। उनकी इस सफलता पर समस्त क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है। प्रधानाचार्य सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल, एडीएम रानीखेत राहुल आनंद आदि ने उन्हें बधाई दी। वही शिल्पकार सेवा समिति के समस्त पदाधिकारियो ने भी उन्हे ढेर सारी बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।


Share the Post

You may have missed