November 16, 2026

आरएसएस ने निकाला सेलाकुई में पथ संचलन  

Share the Post

विकासनगर(आरएनएस)। बैसाखी पर्व पर रविवार को सेलाकुई में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से पथ संचलन निकाला गया। राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई से निकाले गए पथ संचलन का लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पथ संचलन पुराना पोस्ट ऑफिस, डिक्सन कंपनी, निगम रोड होते हुए वापस राइंका सेलाकुई पहुंच कर समाप्त हुआ। स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता जिला सह कार्यवाह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक की स्थापना 1925 में हुई, तब हमारा देश पराधीन था। ऐसे समय में संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने चिंतन किया। हमारा देश गौरवशाली है, लेकिन मूलतत्व समाप्त हो रहा है। लिहाजा हेडगेवार ने स्वाभिमान जगाने की जरूरत समझी। उन्होंने अध्ययन किया कि यहां का मूल हिंदू संगठित नहीं है। ऐसा सोचते हुए 1925 में विजयादशमी के दिन नागपुर में संघ की स्थापना हुई। यही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है।


Share the Post

You may have missed