November 15, 2026

ले. ज. ए के सिंह (से० नि० ) ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की  

Share the Post

देहरादून(आरएनएस)।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को राजभवन में ले. ज. ए के सिंह (से नि) ने शिष्टाचार भेंट की। ले. ज. ए के सिंह मूल रूप से उत्तराखण्ड के निवासी हैं एवं उन्हें हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार परिषद (NSAB) का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर दोनों के मध्य विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। राज्यपाल ने ले. ज. ए के सिंह को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार परिषद (NSAB) में सदस्य नामित होने पर शुभकामनाएं दी।


Share the Post