October 24, 2026

जंतर-मंतर हमला मामला: स्वतंत्र भारद्वाज पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई

Share the Post

पेपर लीक प्रदर्शन के दौरान छात्रा निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हमले के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ आज दिल्ली में बड़ा बवाल हुआ।

मामला 23 जून को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़ा है। वायरल पॉडकास्ट में स्वतंत्र भारद्वाज ने खुद दावा किया था कि उन्होंने पीड़ित के सिर पर वार किया। बाद में उन्होंने इसे आत्मरक्षा बताया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि चोट कड़े से लगी और खोपड़ी फटने का दावा मेडिकल रिपोर्ट से मेल नहीं खाता।

आज कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन कर गिरफ्तारी और एफआईआर में कड़ी धाराएँ जोड़ने की माँग की। पुलिस ने 72 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। रिपोर्टों के अनुसार एफआईआर में एससी-एसटी एक्ट जोड़ने की भी बात चल रही है।

ताजा स्थिति: दिल्ली पुलिस की टीम बुलंदशहर पहुँची। कुछ समाचारों के अनुसार उन्हें वहाँ से हिरासत में लिया गया और चोला थाने में पूछताछ हो रही है। दूसरी रिपोर्टों के अनुसार वे हेलमेट पहनकर बुलेट बाइक पर नैथला गांव से खुर्जा की ओर निकल गए और तलाश जारी है।

पुलिस दोनों तरफ से पुष्टि कर रही है। आगे की स्थिति साफ होते ही अपडेट दिया जाएगा।


Share the Post