देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में तेज बहाव में बहे युवक साहिल का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी हैं, लेकिन नदी का तेज बहाव और दुर्गम क्षेत्र रेस्क्यू में बाधा बन रहा है।
देहरादून। मालदेवता क्षेत्र में तेज बहाव में बहे युवक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। घटना के बाद से एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार युवक की तलाश में जुटी हैं, लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है।
नदी का तेज बहाव, बढ़ा हुआ जलस्तर और दुर्गम क्षेत्र रेस्क्यू अभियान में बड़ी चुनौती बने हुए हैं। रविवार को दोस्त के साथ साहिल निवासी मियांवाला नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लगातार कई किलोमीटर तक नदी के किनारों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर ड्रोन और अन्य आधुनिक संसाधनों की भी मदद ली जा रही है।
More Stories
युवा कौशल महोत्सव-2026 में मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिभावान युवाओं को किया सम्मानित, 35 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
चौबट्टाखाल में कांग्रेस को बड़ा झटका, 34 लोगों ने छोड़ा पार्टी का साथ; भाजपा में हुए शामिल
श्रीनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार 17 वर्षीय किशोर की मौत, साथी घायल