October 4, 2026

450 से अधिक बच्चों को मिले जूते…………..

Share the Post

रामनगर-सैमरिटन फीट संस्था द्वारा आज राजकीय इंटर कॉलेज ढेला एवं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटरानी के 450 से अधिक बच्चों को जूते प्रदान किए गए।इस संस्था के बारे में जानकारी देते हुए देते हुए अमेरिका से आए हुए इस संस्था की वरिष्ठ पदाधिकारी डगलस ने बताया की इस संस्था की स्थापना नाइजीरिया के अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी मैनी ओहोन्मे और उनकी पत्नी ट्रेसी द्वारा की गई।
मैनी ओहोन्मे का जन्म नाइजीरिया के एक बहुत ही गरीब परिवार में हुआ और 9 साल की उम्र में उनका पहली बार एक प्रतियोगिता जीतने के बाद जूते की पहली जोड़ी मिली। इस पहेली जूते की जोड़ी से उन्हें भविष्य के लिए आशा और प्रेरणा अर्पित हुई ।भविष्य में और प्रगति कर वे अमेरिका, पहुंचे जहां उन्होंने बास्केटबॉल में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई ।परंतु उन्होंने अपने देश को भूले नहीं।अमेरिका में अथाह संपत्ति और यश अर्जित करने के पश्चात हुए अपने देश नाइजीरिया लौटे परंतु वे अपने बचपन के दिनों को नहीं भूले और उन्होंने तय किया कि वह जरूरतमंद बच्चों के लिए जूते की व्यवस्था करेंगे।इसी क्रम में उनकी संस्था विगत 10 वर्षों से बच्चों को शूज ऑफ हॉप नाम से जूते देती है।जूते देते वक्त संस्था के कार्यकर्ता बच्चों के पैर धोने के साथ साथ बच्चों से उनके सपनों और जीवन के बारे में बात भी करते हैं।
दुनिया के 100 से अधिक देशों के 1 करोड़ से अधिक बच्चों को यह संस्था अब तक जूते पहना चुकी है। इस मौके पर सैमरिटन फीट संस्था के डगलस जेम्स क्लार्क्स,स्टीवन पीगस ह्यूस्टन,डेविड अंबार्न टेलर, फेलिसिया जॉन ऐलन,क्लियोपेट्रस एलेन, ओलिवा फेथ,पर्व बाजपेई एवं नेचर गाइड सुरेश रावत मौजूद रहे। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीराम यादव ,नवेंदु मठपाल,मनोज जोशी सीपी खाती,महेंद्र आर्य, नफीस अहमद संत सिंह दिनेश निखुरपा, शैलेंद्र भट्ट बालकृष्ण चंदू ,जया बाफिला,उषा पवार, सविता रावत, प्रदीप शर्मा नरेश सागर संजीव कुमार मौजूद रहे


Share the Post

You may have missed