नेहरूग्राम में रिटेनिंग वॉल और जाल निर्माण कार्य का मेयर सौरभ थपलियाल ने किया लोकार्पण

Share the Post

देहरादून। नगर निगम देहरादून की ओर से वार्ड संख्या 64 के नेहरूग्राम क्षेत्र में शांति कुंज लेन नंबर-5 एवं कृष्णा विहार में पूर्ण किए गए रिटेनिंग वॉल और जाल निर्माण कार्य का शुक्रवार को मेयर श्री सौरभ थपलियाल ने लोकार्पण किया। निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र में सुरक्षा और जनसुविधाओं में सुधार होने की उम्मीद है।

लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सुशीला शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय क्षेत्रवासी मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने निर्माण कार्य पूर्ण होने पर मेयर सौरभ थपलियाल का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि रिटेनिंग वॉल और जाल के निर्माण से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ ही आवागमन एवं अन्य सुविधाओं में भी सुधार हुआ है।

इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि नगर निगम देहरादून शहर के विकास और नागरिकों को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड की स्थानीय आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।

मेयर ने कहा कि नगर निगम की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ ही निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *