November 19, 2026

विधि महोत्सव के पहले दिन समाजसेवा में कार्यरत 25 सोसायटी को किया सम्मानित

Share the Post

रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन रामनगर द्वारा आज विधि महोत्सव के पहले दिन 25 नवम्बर में समाजसेवा में कार्यरत 25 सोसायटी को सम्मानित किया गया वही 26 नवंबर को संविधान दिवस पर रामनगर में 25 वर्ष से ज्यादा विधि व्यवसाय एवम लेखांकन का कार्य करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ताओं और सीए सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।

आज 25 सोसाइटी में रामनगर में कार्यरत दया फाउंडेशन, हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन, वन स्टेप एंड बी प्राउड, सेव द स्नेक , इंटरनेशनल पायनियर संस्था, नेकी की दीवार , कल्पतरू वृक्ष मित्र , स्वर साधना समिति , समन्वय सांस्कृतिक समिति , हरि शरणम् समिति , पर्वतीय सभा लखनपुर, शांतिकुंज कल्याण समिति , ओम साईं कम्प्यूटर एंड एजुकेशनल सोसायटी, भारत विकास परिषद, जीवनधारा सोसाइटी, श्री महादेव गौ रक्षा समिति, देवभूमि मीडिया क्लब , उम्मीद की किरण, आरिश सिद्दीकी ब्लड डोनेशन एनिटाइम, दीपक कुमार डीसी, पुष्कर सोसाइटी, वत्सल फाउंडेशन, नारी शक्ति एवम बाल विकास जन जागृति समिति,आत्मा निर्भर मानव विकास संस्था ओर कैप्टन बिशन सिंह चन्द्र देवी मेमोरियल सोसाइटी शामिल हैं। आज के मुख्य अतिथि रेनेसां कॉलेज के डायरेक्टर आलोक गुसाई रहे कार्यक्रम का संचालन गौरव गोला ओर मनु अग्रवाल ने किया बार के अध्यक्ष पूरन पांडे ने सभी का आभार प्रकट किया।


Share the Post

You may have missed