लालकुआं में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर: मौके पर ही सुलझीं लोगों की समस्याएं

Share the Post

जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार के तहत आज लाल कुआं में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया शिविर में अनेक विभागों के स्टाल लगाए गए थे तथा फरियादियों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा था। शिविर का शुभारंभ करते हुए सांसद अजय भट्ट विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचे तथा जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे इसके लिए जन-जन के द्वार जन जन की सरकार पहल बेहद कामयाब हो रही है।

इस दौरान फरियादियों ने लो वोल्टेज सिंचाई सड़क समेत अनेक समस्याओं को प्राथमिकता से रखा। विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से फरियादियों का सीधा संवाद कराकर हर हाल में समाधान के निर्देश दिए यहां होम्योपैथिक विभाग जिला उद्योग केंद्र श्रम विभाग पशुपालन उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण बाल विकास नैनीताल दुग्ध संघ समेत अनेक विभागों के स्टाल लगे रहे इस दौरान विधायक ने शिविर के व्यापक प्रचार प्रसार न होने पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को अपनी जवाबदेही तय करनी चाहिए उन्होंने कहा कि प्रचार प्रसार की कमी से लोगों तक पर्याप्त जानकारी नहीं पहुंचती है। जिसकी वजह से वह सरकार द्वारा जारी जनकल्याणकारी सुविधाओं का लाभ नहीं ले सकते हैं।

इस मौके पर मुख्य रूप से उप जिला अधिकारी रेखा कोहली सहित सभी विभागों के अधिकारी एंव जनप्रतिनिधियों मौजूद रहे।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *