रेड अलर्ट: देहरादून में 20 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक सभी सरकारी-निजी स्कूल बंद, DM ने जारी किया अवकाश आदेश

Share the Post

20 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, निजी और अशासकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित, अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील

देहरादून। जनपद देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी आशीष चौहान ने बड़ा निर्णय लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून तथा नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल (NDMA) द्वारा जारी रेड अलर्ट के मद्देनज़र 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को जिले के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्तमान में जिले में लगातार हो रही वर्षा तथा अगले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना जताई गई है। ऐसे मौसम में जनहानि या किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनज़र यह निर्णय लिया गया है।

आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र 20 जुलाई को बंद रहेंगे। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास न जाएं तथा प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *