रफ्तार ने ली एक और जान! राजपुर रोड पर स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत

Share the Post

देहरादून। डालनवाला क्षेत्र में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक तेज रफ्तार से स्कूटी चलाते हुए राजपुर रोड की ओर से आ रहा था और अकेता होटल के सामने सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से जा टकराया।

पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात सूचना मिली कि स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए दून अस्पताल भेजा गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान मेहुल मंदानी (23 वर्ष) निवासी मातादेवता चौक, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण स्कूटी की तेज रफ्तार माना जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *