कॉमनवेल्थ जूडो में कांस्य जीतने वाली उन्नति शर्मा का आज देहरादून में भव्य स्वागत

Share the Post

देहरादून। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल जूडो स्पर्धा में 63 किलोभार वर्ग में कांस्य पदक विजेता उन्नति शर्मा का दून में आज यानि बुधवार को भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्नति के स्वागत में विभिन्न खेलों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

पूर्व जूडो कोच सतीश शर्मा ने बताया उन्नति शर्मा बीते मंगलवार को दिल्ली पहुंची। उन्होंने केंद्रीय सरकार के पदाधिकारियों से मुलाकात की। वह आज यानि बुधवार को दोपहर 12:20 बजे दिल्ली एयर पोर्ट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट आएंगी। सड़क मार्ग होते हुए वह सीधे डिफेंस कालोनी डीएवी पब्लिक स्कूल पहुंचेगी।

उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बताया इस कार्यक्रम में युवा खिलाड़ी, स्कूल के शिक्षक, खेल प्रेमी, उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। जिसके बाद वह अपने निवास स्थान जाएंगी।

Share the Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *