
देहरादून। दून मेडिकल कालेज अस्पताल की इमरजेंसी में पत्नी के टूटे हाथ को दो घंटे तक इलाज नहीं मिल पाया। पति हर एक काउंटर पर पूछता रहा और डाक्टर से शीघ्र मदद की गुहार लगाता रहा। जब कहीं से संतुष्ट जवाब नहीं मिला तो हार थककर वह चिल्लाने लगा। बाद में कर्मचारियों ने फोन कराया तो जब जाकर इलाज मिला।
डिस्पेंसरी रोड निवासी परवेज सुबह 10 बजे पत्नी गजाला को लेकर इमरजेंसी पहुंचा। उसने बताया कि बीते शुक्रवार को घर पर काम करते समय पत्नी का हाथ टूट गया था। काउंटर पर कर्मचारियों ने पर्चा काटने को कहा। बताया कि हड्डी वाला डाक्टर आएंगे तो वही इसे देख सकेंगे। इधर परवेज पुरानी बिल्डिंग से लेकर जगह जगह डाक्टरों को ढूंढने जाने लगा।
काउंटर पर भी बार बार पूछने लगा कि कब तक डाक्टर आएंगे। लेकिन 12 बजे तक जब किसी से संतुष्ट जवाब नहीं मिला तो वह अस्पताल प्रशासन को कोसने लगे। मामला को देखते हुए कर्मचारियों ने फोन किया तो डाक्टर इमरजेंसी पहुंचे। चिकित्सा अधीक्षक डा. आरएस बिष्ट ने बताया कि घटना की जांच कराएंगे, इसके बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
More Stories
उत्तराखण्ड को आध्यात्मिक शक्ति के साथ आर्थिक शक्ति का भी बड़ा केंद्र बनाना सरकार का लक्ष्य: मुख्यमंत्री धामी
20 नवंबर को ऋषिकेश में धूमधाम से मनेगी इगास बग्वाल, जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण देंगे प्रस्तुति
SIIDCUL की 400 करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी भूमि के आवंटन पर हाईकोर्ट सख्त, तीन मामलों में मांगा जवाब