October 7, 2026

नैनीतालवासियों पर दोहरी मार: भीषण ठंड के बीच 10 घंटे बिजली गुल

Share the Post

नैनीताल। नैनीताल विद्युत वितरण खंड से जुड़े शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को दस घंटे बिजली गुल रहेगी। पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन आफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल)की ओर से पावर ग्रिड 220 केवी उपकेंद्र पर 132 केवी बस बार का अंतिम परीक्षण व कमीशनिंग की जानी है।

एसडीओ प्रियंक पांडे ने बताया कि पिटकुल ने रविवार को सुबह आठ से शाम छह बजे तक शटडाउन लेने का निर्णय लिया है, जिसका प्रभाव उनके क्षेत्र में भी पड़ेगा।

ऐसे में विद्युत भार को नियंत्रित करने के लिए नैनीताल विद्युत वितरण खंड से जुड़े 33 व 11 केवी के सूखाताल, पाइंस, मेहरागांव, घोड़ाखाल, रामगढ़, बेतालघाट, गरमपानी, भीमताल, सरगाखेत, पदमपुरी, ओखलकांडा उप संस्थानों में बिजली आंशिक या पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।


Share the Post