मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के राहत कार्यों के लिए रू 1 करोड़ की धनराशि का योगदान दिया गया।
मुख्यमंत्री ने यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा दिए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न संस्थाओं द्वारा आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए दिया जा रहा सहयोग प्रशंसनीय है।
इस अवसर पर अपर सचिव मनमोहन मैनाली, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया देहरादून से श्रीमती अर्चना शुक्ला, बिभूति भूषण राउत व मनोहर सिंह उपस्थित थे।
More Stories
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से मिला उत्तरांचल प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल, स्मारिका ‘गुलदस्ता 2026’ भेंट की
बाजपुर में भीषण ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, सूचना मिलते ही प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे सीएम धामी
देहरादून में अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश, कॉलेजों और हॉस्टलों में होती थी सप्लाई